केमिस्ट एसोसिएशन ने बच्चों को वर्दियां दीं
गुरदासपुर | गांधियांके सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केमिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान सतीश कपूर के नेतृत्व में जरूरतमंद बच्चों को वर्दियां बांटी गईं। कपूर ने बताया कि 50 बच्चों को वर्दियां दी गई। उन्होंने बच्चों को कहा कि अगर वे अपनी मंजिल तक पहुंचना चाहते हैं तो पढ़ाई पूरी लग्न और मेहनत से करें। नकल जैसे कोहड़ से दूर रहें। प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर कपूर की बेटी रोहनी, दामाद राकेश आनंद और प|ी सुनीता कपूर मौजूद थे।