- Hindi News
- National
- ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में कुकिंग विदआउट फायर प्रतियोगिता करवाई, विजेता बच्चे सम्मानित
ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में कुकिंग विदआउट फायर प्रतियोगिता करवाई, विजेता बच्चे सम्मानित
गुरदासपुर | ट्रिनिटीपब्लिक स्कूल में मंगलवार सातवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों में कुकिंग विदआउट फायर प्रतियोगिता करवाई गई। प्रिंसिपल अनीता महाजन के नेतृत्व में करवाई इस प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के चेयरमैन कविराज डोगरा बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी पहले, आठवीं के विद्यार्थी दूसरे और दसवीं के विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे। प्रिंसिपल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। स्कूल के चेयरमैन कविराज डोगरा ने विजेता कक्षा के विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।