पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व सैनिक दिल्ली में धरने के लिए कल होंगे रवाना

पूर्व सैनिक दिल्ली में धरने के लिए कल होंगे रवाना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | वनरैंक वन पेंशन की मांग को लेकर यूनाइटेड फ्रंट आफ एक्ससर्विसमैन के बैनर तले पूर्व सैनिकों का चल रहा धरना मंगलवार 232वें दिन जारी रहा। कर्नल धर्म सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिकों का 15 सदस्यीय जत्था 11 फरवरी को दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना देने के लिए रवाना होगा। उन्होंने बताया कि जत्थे की अगुवाई कैप्टन गुरजीत सिंह धालीवाल करेंगे। उन्होंने बताया मंगलवार को दिल्ली में दो अफसर भी धरने में शामिल हो चुके हैं, इसलिए वे पूर्व सैनिकों से अपील करते है कि सुबह 9 बजे तक गुरु नानक पार्क जरूर पहुंचे। जहां पहले पार्क की सफाई का अभियान चलाया जाएगा, उसके बाद ओआरओपी के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।

वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर धरना देते पूर्व सैनिक।

खबरें और भी हैं...