पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिनेश मिस्टर, प्रभजोत मिस फ्रेशर बनी

दिनेश मिस्टर, प्रभजोत मिस फ्रेशर बनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

सुखजिंदरग्रुपआफ इंस्टीट्यूट्स से संबंधित सुखजिंदर मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ओर से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को फेयरवैल पार्टी दी गई। समारोह की अध्यक्षता प्रिंसिपल हरजिंदर कौर हुंदल ने की और सुखजिंदर ग्रुप आफ इंस्टीच्यूट्स के चेयरमैन इंजीनियर सविंदर सिंह गिल बतौर मुख्यमेहमान शामिल हुए। एमडी मनजिंदर कौर गिल विशेष रूप से शामिल हुई।

इस मौके पर इंजीनियर गिल ने कहा कि एक तरफ हमें 12वीं के विद्यार्थियों के जाने की खुशी भी है और गमी भी। गमी इसलिए कि ये स्टूडेंट्स उनसे बिछुड़ रहे हैं और खुशी इस बात की है कि वे अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। एमडी मनजिंदर कौर गिल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सख्त मेहनत और नेक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग और सभ्याचारक कार्यक्रम पेश किया। विद्यार्थियों के खेल मुकाबले करवाए गए और मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर के मुकाबले करवाए गए। खेल मुकाबलों में लड़कियों में रमनप्रीत कौर पहले और शालू दूसरे स्थान पर रही। लड़को में सुहपनदीप सिंह पहले और दविंदर पाल सिंह दूसरे स्थान पर रहे। मिस्टर फ्रेशर दिनेश कुमार और मिस फ्रेशर प्रभजोत कौर मान को चुना गया। इसके बाद स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों की ओर से सविंदर सिंह गिल और मनजिंदर कौर गिल और प्रिंसिपल हरजिंदर कौर हुंदल को सम्मान चिंह देकर सम्मानित किया गया।

विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते सुखजिंदर मैमोरियल स्कूल के प्रबंधक।

गुरदासपुर | जियालाल मित्तल डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को 11वीं के स्टूडेंट्स ने 12वीं के स्टूडेंट्स को विदायगी पार्टी दी। स्टूडेंट्स ने डांस, लघु नाटक, भंगड़ा और गिद्दा पेश किया। इस दौरान सहिल बेदी को मिस्टर फेयरवैल और आकृति कौर को मिस फेयरवैल का खिताब दिया गया। प्रभसिमरन इौर हरनूर कौर को डीएवीज का खिताब दिया गया। प्रिंसिपल राजीव भारती ने बच्चों को कहा कि वे एक-दूसरे से हमेशा के लिए विदा नहीं हो रहे, बल्कि जीवन को संवारने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बच्चों को मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

खबरें और भी हैं...