पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सत्ताधारी नेताओं ने लोगों को सिर्फ लूटा, हर वर्ग गठबंधन सरकार से दुखी: बहल

सत्ताधारी नेताओं ने लोगों को सिर्फ लूटा, हर वर्ग गठबंधन सरकार से दुखी: बहल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | कांग्रेसीवर्करों की बैठक में पीपीसीसी सदस्य रमन बहल ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग गठबंधन सरकार से दुखी है। सरकार ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और जमीन पर अवैध कब्जे करने के अलावा कुछ नहीं किया। सत्ताधारी नेताओं ने लोगों को केवल लूटा है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सरकार टैक्स लगाकर लोगों को दबाने में लगी हुई है। बहल ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस लोगों को सरकार के जुल्मों से निजात दिलाएगी। इस मौके पर दर्शन महाजन, मास्टर शशि, ओंकार सिंह बाजवा, मनोहर लाल, बलविंदर सिंह, दरबारी लाल, सुरजीत सिंह, गुलजार सिंह काहलों, तरसेम लाल, युद्धवीर हल्ला, रमेश बब्बरी, अशोक रांझा, अजय कुमार, गुरदीप हरियाणा, चरणजीत घई, एसएन वालिया, पीपी वालिया, राज कालिया, मदन लाल जोशी, निर्मल सिंह, सुखविंदर सिंह, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...