ईस्टर का त्यौहार प्रदेश स्तर पर मनाया जाएगा, ड्यूटियां लगाई गईं : हैपी
गुरदासपुर | ईस्टरका त्यौहार प्रदेश स्तर पर मनाने संबंधी क्रिश्चियन एंड दलित जगदा दीप सोसायटी की बैठक मंगलवार को गुरु नानक पार्क में चेयरमैन बलकार सिंह हैपी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि इसे लेकर विभिन्न स्थानों से पहुंचे पास्टर, बिशप और पादरी साहिबान की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इस दौरान सभी ने हैपी के नेतृत्व में ईस्टर का त्यौहार प्रदेश स्तर पर मनाने का समर्थन किया। इस मौके पर बिशप सुखजिंदर, पास्टर सुखविंदर मसीह, पास्टर राकेश मसीह, जागीर मसीह, पतरस मसीह, संत मसीह, बशीर मसीह, सोमा मसीह, जसवंत मसीह, लक्की मसीह, मनदीप मसीह, हरून मसीह, लव मसीह, प्रिंस मसीह, अभिषेक मसीह, सिकंदर मसीह, वारिस मसीह आदि मौजूद थे।