पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाइनीज डोर पर पाबंदी के लिए शहर वासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

चाइनीज डोर पर पाबंदी के लिए शहर वासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | शहरमें चाइनीज डोर की बिक्री को बंद कराने के लिए समाज सेवक राजिंदर कुमार के नेतृत्व में शहर के लोगों ने एसडीएम डा. सैयद सहरीश असगर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि शहर में बहुत सारे दुकानदार सरेआम चाइनीज डोर की बिक्री कर रहे हैं, जो बहुत ही नुकसानदायक है। कई साल से बिक रही इस डोर के कारण जहां हादसे हो रहे हैं, वहीं पक्षियों की मौत भी हो रही है। उन्होंने एसडीएम से शहर में चाइनीज डोर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान विनय कुमार, दिनेश छाबड़ा, विपन कुमार शामिल थे।

खबरें और भी हैं...