‘आप’ की परिवार जोड़ो मुहिम जोरों पर
धारीवाल | ‘आप’पार्टी की परिवार जोड़ो मुहिम जोरों पर है। ‘आप’ के विधान सभा हलका गुरदासपुर के स्पीकर और सर्कल बब्बरी के इंचार्ज हितपाल सिंह ने गांव भुंबली में प्रेस से बातचीत करते बताया कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जागरूक करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत गांव भुंबली के अलावा तलवंडी, बब्बरी नंगल, अलावलपुर आदि गांव में वे जा चुके हैं। इन गांवों में पार्टी को भरपूर समर्थन मिला है। इस मौके उनके साथ सविंदर सिंह, कमलजीत सिंह बब्बरी, गुरदेव सिंह, हरविंदर सिंह, मास्टर बलबीरह सिंह, विशाल, झिरमलजीत सिंह आदि मौजूद थे।