पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाकयू एकता उगराहा का शिष्टमंडल डीसी को मिला

भाकयू एकता उगराहा का शिष्टमंडल डीसी को मिला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवादाता | गुरदासपुर

भारतीकिसान यूनियन एकता उगराहा के जिला प्रधान लखविंदर िसंह मंजियावाली की अध्यक्षता में शिष्टमंडल डीसी डॉ. अभिनव त्रिखा से मिला। शिष्टमंडल में जिला सचिव नरिंदर सिंह, दलजीत िसंह, बलविंदर िंसंह, लखविंदर सिंह, हरदेव िसंह, सरदूल िसंह चीमा, बलकार िसंह आदि शामल थे।

नेताओं ने कहा कि किसानों से जो भी वस्तु खरीदी जाती है, उसे जांच करके लिया जाता है और उसे पूरा मूल्य भी नहीं दिया जाता, अगर किसान कोई वस्तु खरीदता है तो उसे घटिया और कई गुणा महंगा मिलता है। खराब फसल का पूरा मुआवजा समय पर नहीं मिलता। जिसके चलते घर तथा खेती की जरूरतें पूरी होते देख किसान खुदकुशियों का रास्ता अपना लेते है। उन्होने मांग की कि ब्याज पर व्याज लगाने पर पाबंदी हों, मूलधन से अधिक व्याज वसूलने पर भी पाबंदी हों, कर्जे बदले खेती औजार, जमीन, घर आदि की नीलामी पर भी मुकम्मल पाबंदी हों, कर्जा वसूलने के लिए पुलिस का दखल बंद हो, कर्जो और आर्थिक तंगियो से परेशान होकर खुदकुशी कर गये किसानों-मजदूरों के वारिसों को प्रवानित 3-3 लाख रुपए की राहत तुरंत दी जाये। पीडि़त परिवारों के 1-1 सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी लागू की जाये, घटिया बीज तथा स्प्रे का कारण तबाह हुई फसलों का मुआवजा 644.4 करोड़ और मजदूरों के रोजगार उजाड़े का मुआवजा 64.5 करोड़ सही काश्तकारों तथा हकदार मजदूरों को 10 दिनों के भीतर दिया जाये, खेत मजदूरों के काटे हुए बिजली कुनेक्शन 15 दिनों में फिर से जोड़े जाये तथा आगे से काटना बंद किया जाये, आटा दाल का बकाया तुरंत जारी किया जाये और सही क्वालिटी की गारंटी की जाये, अवारा पशूओं कुत्तों की संभाल के प्रबंध तुरंत किये जाये।

अगर मांगो को तुरंत लागू किया गया तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पंजाब मंडी बोर्ड डिप्टी चेयरमैन रविंदर िसंह चीमा के प्रेस ब्यान की सख्त शब्दों में निंदा की। जिसमें उन्होने किसानों-मजदूरों की खुदकुशियों को घरेलू झगड़ा बताया। किसान नेताओं ने कहा कि एेसे घटिया ब्यान देकर किसानों को बेवकूफ बनाया जाये।

डीसी को मांग पत्र सौंपने जाता हुआ भाकियू एकता उगरावा का शिष्टमंडल।

खबरें और भी हैं...