पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाली गलौच से रोकने पर झगड़ा, तीन जख्मी

गाली-गलौच से रोकने पर झगड़ा, तीन जख्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | गांवझबकरा में वीरवार रात पड़ोसी को शराब पीकर घर के सामने गाली गलौच करने से रोका तो उसने सुबह झगड़ा करते हुए तीन लोगों को पीटकर जख्मी कर दिया। सिविल अस्पताल में दाखिल परमजीत मसीह पुत्र लतीफ मसीह, उसके भाई सुरिंदर मसीह और चचेरे भाई सतनाम मसीह ने बताया कि वीरवार की रात उनके कुछ पड़ोसी शराब पीकर उनके घर के सामने खड़े होकर गाली गलौच कर रहे थे। इसके बाद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दिया तो वे अपने अपने घरों में चले गए। सुबह जब वे तीनों लघुशंका के लिए खेतों में गए तो पड़ोसियो ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।

खबरें और भी हैं...