पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशा करके ड्राइव करने से होती हैं सड़क दुर्घटनाएं

नशा करके ड्राइव करने से होती हैं सड़क दुर्घटनाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

रविंद्रापब्लिकसीनियर सेकेंडरी स्कूल में थाना सिटी के प्रभारी बलदेव राज की अगुवाई में विद्यार्थियों को नशा विरोधी और ट्रैफिक नियमों संबंधी जानकारी देने के लिए सेमिनार लगाया। प्रिंसिपल जतिंदर कौर के सहयोग से लगाए सेमिनार में थाना प्रभारी बलदेव राज, एएसआई जसविंदर सिंह, एएसआई बनारसी लाल, एएसआई अवधेश सिंह और ट्रैफिक एजुकेशन सैल के हवलदार संजीव कुमार, हवलदार भगवान दास शामिल हुए।

इस मौके पर एसएचओ बलदेव राज ने बच्चों और स्कूल के वाहन चालकों को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में बताया कि किस तरह जीवन को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक तौर पर नशा नुकसान कर रहा है। जो व्यक्ति अपने जीवन में नशे को अहमियत देता है वह अपने जीवन के साथ साथ अपने परिवार, समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। इस लिए जीवन में नशे को दूर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का ज्यादातर कारण भी नशा ही बनता है। ट्रैफिक एजुकेशन सैल के हवलदार संजीव कुमार और हवलदार भगवान दास ने बच्चों को रोड साइन, रोड मार्किंग, पैदल सड़क पार करने के नियमों के बारे में जागरूक किया और बीमा, सीट बेल्ट और हेलमेट की अहमियत के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल ने एसएचओ बलदेव राज और ट्रैफिक एजुकेशन सैल की टीम का धन्यवाद किया।

नशे के बुरे प्रभाव और ट्रैफिक नियमों के बारे में बच्चों को जागरूक करते हुए सिटी थाना के प्रभारी बलदेव राज।

खबरें और भी हैं...