पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन रैंक वन पेंशन के लिए पूर्व सैनिकों का धरना जारी

वन रैंक वन पेंशन के लिए पूर्व सैनिकों का धरना जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

वनरैंकवन पेंशन की मांग को लेकर यूनाइटेड फ्रंट आफ एक्ससर्विस मैन के बैनर तले चल रहा पूर्व सैनिकों का धरना शुक्रवार को 235वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर कर्नल धर्म सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जो पेंशन टेबल जारी किए गए है वह सही नहीं है और इससे पूर्व सैनिक खुद को ठगे गए महसूस कर रहे है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों की पेंशन में पक्षपात किया जा रहा है, जिससे हर पूर्व सैनिक उलझन में है और परेशान है। उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ सरकार के पिट्ठू लोग पूर्व सैनिकों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है और सरकार भी डिवाइड एंड रूल की नीति के आधार पर पूर्व सैनिकों में फूट डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के इन पिट्ठुओं के जाल में आएं और मिल कर ओआरओपी के हक के लिए आंदोलन में जुड़े। उन्होंने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए जिला गुरदासपुर के पूर्व सैनिकों का अगला जत्था 21 फरवरी को रवाना होगा।

इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने सियाचिन ग्लेशियर में बर्फ के नीचे दबने के बाद छह दिन बाद जिंदा निकलने के बाद शहीद हुए लांसनायक हनुमन थप्पा को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे रणबांकुरे देशभक्त सैनिक पर गर्व है, जिनकी हिम्मत की बदौलत देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि 26 मार्च को धारीवाल में होने वाली पूर्व सैनिकों की महा ललकार रैली की तैयारियों का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।

वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर धरना देते पूर्व सैनिक।

खबरें और भी हैं...