- Hindi News
- National
- बसंत पंचमी पर सुपर 30 क्लासेस में विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा की
बसंत पंचमी पर सुपर 30 क्लासेस में विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा की
गुरदासपुर | सुपर 30 क्लासेस में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा की गई। इस मौके पर इंस्टीच्यूट के डायरेक्टर आरके चौधरी ने बताया कि उनकी संस्था में अध्यापक पढ़ाने के अलावा धार्मिक कार्यों के बारे में भी विद्यार्थियों को बताते है। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने सुपर 30 क्लासेस में एक सत्र पूरा किया है और दूसरे सत्र में सरस्वती पूजन के साथ प्रवेश करेंगे। इस दौरान इंस्टीच्यूट के चेयरमैन बाजवा के परिवार और अकादमिक डायरेक्टर आरके चौधरी, अध्यापक प्रविन झा, प्रदीप कुमार, ओम प्रकाश कुमार, अजय सिंह, नीलम जोशी आदि मौजूद थे।