भारत विकास परिषद ने बाल विद्या मंदिर स्कूल में मनाया बसंत पंचमी उत्सव
गुरदासपुर | भारतविकास परिषद की ओर से बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल में बसंत पंचमी, सेंट तुकाराम जयंती और नामधारी राम सिंह कूका की जयंती प्रदेश सचिव पर्यावरण सुनील महाजन की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल रितू महाजन और चेयरपर्सन देवी रानी महाजन मुख्यमेहमान थीं। सुनील महाजन ने मेहमानों का स्वागत किया। विद्यार्थी एकनूर ने बंसत पंचमी के बारे में भाषण दिया। भाविप के राजेश महाजन और महिंदर सिंह ने बसंत पंचमी के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा नेशनल स्तरीय गेम्स और स्काई मार्शल आर्ट में पोजिशन हासिल करने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को भाविप द्वारा सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन सचिव अशोक पुरी ने किया। भाविप के प्रधान इंद्रजीत सिंह बाजवा ने स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। प्रिंसिपल और चेयरपर्सन को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर एनके सोई, सुरजीत सिंह, अनिल महाजन आदि मौजूद थे।