कार की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
कलानौरकेपास कार की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति जख्मी हो गया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सुरजीत सिंह निवासी कोटली शाहपुर के भतीजे हरजिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसका चाचा बाइक पर कलानौर की तरफ जा रहा था। रास्ते में पीछे से आई तेज रफ्तार काले रंग की अल्टो कार (पीबी06एच-0106) ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर जख्मी हो गया। हादसे के बाद कार चालक कार सहित फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने 108 एंबुलेंस मंगवा कर उसके चाचा को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।