काले दिवस के रूप में मनाया वेलेंटाइन डे
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
लोकसेवा क्लब के प्रदेश प्रधान रिंकू ग्रोवर की अध्यक्षता में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे की जगह शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की याद में काले दिवस के रूप में मनाया गया।
रिंकू ग्रोवर ने कहा कि 14 फरवरी 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजी सरकार ने फांसी की सजा सुनाई थी। इसलिए इस दिन को काले दिवस के रूप में ही मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य मकसद यह है कि देश की पीड़ी जो पश्चिमी सभ्यता के मोहजाल में फंस देश की संस्कृति को भूल पश्चिमी संस्कृति अपना रही है को जागरूक होना चाहिए। कहा कि इस दिन देश के महान शहीदो की फांसी की सजा सुनाई गई थी। इस लिए इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए कि अंग्रेजी सभ्यता के वश हो त्योहार के रूप में मनाना चाहिए।
वेलेंटाइन डे को काले दिवस के रूप में मनाते लोक सेवा क्लब के पदाधिकारी।