- Hindi News
- नाटककार गुरशरण सिंह के जन्म दिवस पर कवि दरबार करवाया
नाटककार गुरशरण सिंह के जन्म दिवस पर कवि दरबार करवाया
गुरदासपुर | साहित्यसभा गुरदासपुर की ओर से शिरोमणि नाटककार और रंगकर्मी गुरशरण सिंह के 85 वें जन्मदिवस को सर्मपित कवि दरबार करवाया गया। जिसकी अध्यक्षता जेपी खरलावाला, कामरेड अवतार सिंह और दलजीत सिंह चाहल ने की। इस मौके पर गुरशरण सिंह 1929-2011 नामक दस्तावेजी फिल्म भी दिखाई गई। इसके बाद गुरमीत सिंह पाहड़ा ने उनकी जीवनी पर अधारित कविता लोक युगा युगा तक याद रखनगें, प्रताप पारस ने दिल्ली हंजू केरदी, पंजाब धाहा मारदा, डा. सोमराज ने कुज करके दिखा, सुभाष सूफी ने क्यो नही लगा जी मेरे शहर सज्जना, हरपाल सिंह ने फुलां वांग खिड़िये, बलबीर बीरा ने किहो जिहे हालात हो गए साढे कश्मीर दे, संतोख सोखा ने कदो मां चेते आई ना, प्रीत राणा ने रांझे वी हो गए शुगर पेश कर खूब वाह वाह लूटी। इस मौके पर बलबीर सिंह रंधावा, दिलबाग सिंह, जनक राज उपस्थित थे।