- Hindi News
- चंदूमाजरा के बयान की कांग्रेसियों ने निंदा की
चंदूमाजरा के बयान की कांग्रेसियों ने निंदा की
काहनूवान | गुरदासपुरके कांग्रेसी नेताओं की बैठक पंजाब कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलविंदर सिंह भिंदा की अध्यक्षता में ठेकेदार भूपिंदर सिंह के घर गांव गुनोपुर में हुई। इस में भिंदा ने शिअद के एमपी प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने आनंदपुर साहिब मेंं एक धार्मिक समारोह के दौरान कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जो गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पंजाब की धरती पर प्रेम सिंह चंदू माजरा जैसा दलबदलू नेता कोई दूसरा नही है जो महज तालियां बटोरने के लिए विरोधी दलों के खिलाफ अनाप शनाप बयान दे सकता है। इस मौके पर सुखदेव सिंह, कुलवंत सिंह भैणी खादर, जसबीर सिंह ढींढसा, इंजीनियर नरिंदर सिंह बाजवा, गुरबिंदर सिंह रब, बुआ सिंह, जसबीर सिंह कोट टोडर मल, सरवन मसीह कठाना, मंगा मसीह, कुलदीप सिंह भैणी पसवाल, मनोहर सिंह नानोवाल उपस्थित थे।