पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला कमेटियों में व्यापार मंडल प्रधान के बयान पर रोष

रामलीला कमेटियों में व्यापार मंडल प्रधान के बयान पर रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकीरामलीला मंचन कमेटियों ने व्यापार मंडल के प्रधान अशोक महाजन द्वारा तिब्बड़ी रोड वाली दशहरा कमेटी के बारे दिए बयान पर रोष जताया है। गीता भवन मंदिर में कृष्ण बमोत्रा की अध्यक्षता में कमेटियों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अशोक महाजन ने दशहरा कमेटी को शरारती तत्व कह कर रामलीला मंचन कमेटियों का अपमान किया है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने अशोक महाजन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह भविष्य में उनके धार्मिक कामों में इंटरफेयर करें। उन्होंने कहा व्यापार मंडल का प्रधान व्यापारी है, कि जगदगुरु शंकराचार्य जो उन्हें किसी अन्य दशहरा कमेटी के साथ मिल कर दशहरा मनाने का आदेश जारी करे। उन्होंने कहा अशोक महाजन अपने व्यापार मंडल को जोड़ने की तरफ ध्यान दे।

बैठक में श्री कृष्णा रामलीला नाटक क्लब के प्रधान गोपाल कृष्ण, शिवालिक रामलीला नाटक क्लब के प्रधान राकेश गुप्ता, विष्णु रामलीला नाटक क्लब के प्रधान पवन कुमार, हिंदू युवक सभा राम नाटक क्लब के प्रधान हरदीप सिंह रियाड़, आजाद नवयुवक रामलीला नाटक क्लब के प्रधान दर्शन कुमार, महाबीर राम लीला नाटक क्लब के प्रधान प्रवीण कुमार, श्री राम लीला नाटक क्लब के प्रधान कृष्ण बमोत्रा आदि मौजूद थे।

किसी को शरारती तत्व नहीं कहा : अशोक महाजन

व्यापार मंडल के प्रधान अशोक महाजन का कहना है कि उन्होंने किसी को भी शरारती तत्व नहीं कहा था। उन्होंने कहा पुराने समय से शहर में एक ही जगह पर दशहरा मनाया जाता रहा है जहां सभी मिलजुल कर दशहरा मनाते रहे है लेकिन दो साल से अलग जगह पर भी दशहरा मनाया जाने लगा है जो सही नहीं है। उनका मकसद तो मात्र इतना था कि पहले की तरह सभी एक ही जगह पर मिलजुल कर दशहरा मनाया जाए, किसी कि भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनका मकसद नहीं था।

गीता भवन मंदिर में बैठक करते रामलीला कमेटियों के पदाधिकारी।