पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहनों ने भाई के हत्यारोपी के दोस्त को पीटा, बाइक जलाई

बहनों ने भाई के हत्यारोपी के दोस्त को पीटा, बाइक जलाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहल्लाबाबासिलंडर में दो बहनों ने अपने भाई के हत्यारोपी के दोस्त रहे युवक से मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल तेल छिड़क कर जला दी। पुराना बाजार के रहने वाले ललित कुमार पुत्र जगदीश कुमार के मुताबिक वह किसी काम से दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर मोहल्ला बाबा सिलंडर में आया था। वहां मोहल्ले की रहने वाली नेहा और रोजी पुत्री बलकार सिंह ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगी और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

ललित ने बताया किसी तरह वह जान बचा कर अपना मोटरसाइकिल वहीं खड़ा कर सिटी थाने पहुंचा। उसने पुलिस में अपने पर हुए हमले की शिकायत की। जब तक वह पुलिस के साथ मोहल्ले में पहुंचा तब तक उसका मोटरसाइकिल जल कर राख हो चुका था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे बताया कि दोनों बहनों ने मोटरसाइकिल पर तेल डाल कर जलाया है। थाना सिटी के मुंशी सोमराज ने बताया जांच अफसर ने मौके का मुआयना कर गवाहों के बयान ले लिए है। तफ्तीश के बाद आरोपी बहनों पर केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।

ललित के मुताबिक वह जान बचाकर थाने में पहुंचा। जब तक पुिलस घटनास्थल पर पहुंची बाइक जल चुकी थी।

आरोपी से अदालत में मिलते देखा था बहनों ने

कुछमहीने पहले नेहा और रोजी के भाई काली की एक झगड़े में हत्या कर दी गई थी। हत्या का मुख्यारोपी उनका पड़ोसी रिंकू पुत्र खैराती पहलवान बनाया गया था, जिसके खिलाफ अदालत में केस चल रहा है। ललित कुमार ने बताया कि उसका जायदाद का केस चल रहा है। 12 सितंबर को उसकी अदालत में तारीख थी। उसी दिन रिंकू की भी हत्या के मामले में अदालत में तारीख थी। रिंकू ललित का दोस्त रहा है, इस लिए दोनों वहां अापस में मिले थे। इसी बात पर दोनों बहनें ललित से रंजिश रखती थीं कि वह उनके भाई की हत्या के आरोपी से क्यों मिला। इसी रंजिश में उन्होंने ललित पर हमला किया और उसका मोटरसाइकिल जला दिया।

ललित कुमार की शिकायत दर्ज कर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि नेहा और रोजी ने तेज छिड़क कर मोटरसाइकिल को आग लगाई।