पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के 1209 गांवों का रेवन्यू रिकार्ड हुआ आॅनलाइन

जिले के 1209 गांवों का रेवन्यू रिकार्ड हुआ आॅनलाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलागुरदासपुरकुल 1220 गांवों में से 1209 गांवों का रेवन्यू रिकार्ड आॅनलाइन हो चुका है दो महीने के भीतर बाकी बचे गांवों का रेवन्यू रिकार्ड भी ऑनलाइन हो जाएगा। यह शब्द डीसी डा. अभिनव त्रिखा ने पंचायत भवन में हुई जिला रेवन्यू अधिकारियों की बैठक में संबोधन करते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि जमीनी रिकार्ड के ऑनलाइन होने से रेवन्यू विभाग के कार्यों में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार भी खत्म करने हो जाएगा। उन्होंने जिला रेवन्यू अधिकारी को अपनी विभागी कार्यप्रणाली में और सुधार लाने और इस को पारदर्शी बनाने और रेवन्यू विभाग से संबंधित अदालती केसों का मेरिट के आधार पर जल्द निपटारा के आदेश दिए। इस मौके डीसी त्रिखा ने विभिन्न कर्जों की वसूली संबंधी की गई कार्रवाई की प्रगति का जायजा भी लिया। संबंधित अधिकारियों को रेवन्यू अधिकारियों से तालमेल करके कर्जों की वसूली को यकीनी बनाने का आदेश दिए।

बैठक के दौरान डीसी अभिनव ित्रखा ने कहा कि रेवन्यू विभाग से संबंधित विभिन्न कामों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। जिसके लिए सरकार की ओर से लागू सेवा का अधिकार कानून तहत हर अधिकारी निर्धारित समय के अंदर लोगों को सेवाएं मुहैया करवाने के लिए जबावदेही होगा।

इस मौके पर डीसी त्रिखा ने अदालती केसों के निपटारे संबंधी प्रगति का जायजा भी लिया। उन्होंने झगड़ा रहित इंतकालों के निपटारे और झगड़े वाले इंतकाल जो एसडीएम की ओर से निपटाए गए है का भी जायजा लिया। इस मौके पर एडीसी जनरल कार्तिक, अंडर ट्रेनिंग आईएएस शोकत अहमद, विनीत कुमार एसडीएम डेरा बाबा नानक, मनमोहन सिंह कंग एसडीएम गुरदासपुर, डा. जेएस ग्रेवाल एसडीएम बटाला, सौरव अरोड़ा जीए टू डीसी, अरविंदर पाल सिंह जिला रेवन्यू अफसर, जसबीर सिंह माही तहसीलदार गुरदासपुर आदि मौजूद थे।

डीसी डा. त्रिखा जिला रेवन्यू अधिकारियो की बैठक की अध्यक्षता करते हुए।