टीसी इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया ओजोन दिवस
गुरदासपुर | टीसीइंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण की भलाई को समर्पित ओजोन दिवस मनाया गया। स्कूल के एमडी रविंदर शर्मा और प्रिंसिपल डा. प्रवीण टोंक ने पौधारोपण कर संदेश दिया कि सभी को अपना फर्ज पूरा करते हुए पर्यावरण की स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए और प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे इस काम योगदान दे सकते है। इस मौके पर स्कूल का समूह स्टाफ भी मौजूद था।