- Hindi News
- मेडिकल कैंप में 490 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी
मेडिकल कैंप में 490 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी
सेवाभारतीने समता योग आश्रम में मेडिकल चेकअप कैंप लगाया, जिसका उद्घाटन बेअंत इंजीनियरिंग कालेज के प्रिंसिपल डा. रवि कुमार, बाल कृष्ण मित्तल, रजनीश महंत और रमेश शर्मा ने ज्योति प्रज्जवलित कर किया। कैंप में 490 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गई।
कैंप में डा. राजन अरोड़ा एमएस आईज, डा. पायल अरोड़ा एमडी हार्ट शूगर, डा. दीपक कुमार एमएस आर्थो, डा. विक्रम गंडोत्रा बीडीएम और नवदीप महाजन ने मरीजों की जांच की। इसीजी शूगर टेस्ट तुली लैब की तरफ से मुफ्त किए गए। अरोड़ा अस्पताल द्वारा आंखें चेक करने वाली मशीन से काफी लोगों ने लाभ उठाया। इस दौरान राकेश गुप्ता, दलबीर, नील कमल, विक्रम, प्रिंसिपल रमेश, मदन लाल, साहिल, सुरिंदर गारी, नवलपुरी, अजय पुरी, डा. राजीव अरोड़ा, राजीव, संयोगिता, अरुणा डोगरा, अनीता, सृष्टा, अशोक छाबड़ा, कुलदीप, गुरमीत, यशकुमार और शक्ति आदि मौजूद थे। लंगर का प्रबंध समता योग आश्रम ने किया था।
कैंप का ज्योति प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते डा. विक्रम गंडोत्रा और बेअंत कालेज आफ इंजीनियरिंग के प्रिंसिपल डा. रविकुमार और सेवा भारती के पदाधिकारी