राम नाटक क्लब ने किया झंडा पूजन
गुरदासपुर | हिंदूयुवक सभा राम नाटक क्लब गीता भवन रोड बाबा सिलंडर द्वारा झंडा पूजन किया गया। क्लब के प्रधान हरदीप सिंह रियाड़ ने बताया कि 22 सितंबर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस दौरान पंडित विजय कुमार ने विधि विधान से झंडा पूजन किया। इस दौरान प्रेस सचिव गोपाल कृष्ण, शिव नंदन, रणजीत सिंह राणा, सुनील महाजन, कुमार सहदेव, राम शर्मा, प्रदीप शर्मा पिच्ची आदि मौजूद थे।