- Hindi News
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम सराहनीय : मल्हण
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम सराहनीय : मल्हण
गुरदासपुर| सरकारकी तरफ से चलाई गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम सराहनीय है। इसमें समाज के हर वर्ग को सहयोग करना चाहिए। यह बात पेडा के पूर्व चेयरमैन संजीव मल्हण ने कही। उन्होंने कहा कि लिंग अनुपात के मामले में देश के हालात अच्छे नहीं है।
हर प्रदेश में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या कम है। इससे आना वाले समय में सामाजिक तौर पर कई परेशानियां सकती हैं। लड़कियों आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं, जिसके चलते उन्हें बेहतर अवसर मिलने चाहिएं। बेटी बचाओ,-बेटी पढ़ाओ मुहिम लड़कियों की बेहतरी का आधार है। मुहिम के जरिए लोगों की मानसिकता बदलने का प्रयास किया जा रहा है।