- Hindi News
- स्वतंत्रता सेनानी प्रबोध चंद्र की बरसी पर दी श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता सेनानी प्रबोध चंद्र की बरसी पर दी श्रद्धांजलि
प्रदेशकी सियासत मेंअहम मुकाम रखने वाले स्वतंत्रता सेनानी प्रबोध चंद्र की 29वीं बरसी उनके बेटे राज्यसभा सदस्य डा. अश्विनी कुमार के नेतृत्व में रविवार को मनाई गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने रेलवे फाटक के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी प्रबोध चंद्र का आजादी की लड़ाई में अहम योगदान रहा। इसके अलावा वह प्रदेश की राजनीति में भी सक्रिय रहे। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लखबीर सिंह रंधावा, रमन बहल, पूर्व विधायक रुमाल चंद, पूर्व विधायक सुशीला महाजन, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व विधायक अशोक कुमार, मौजूद थे।