- Hindi News
- स्टूडेंट्स को दिया जाएगा स्किल डवेलपमेंट का ज्ञान: दुग्गल
स्टूडेंट्स को दिया जाएगा स्किल डवेलपमेंट का ज्ञान: दुग्गल
गुरदासपुर|हैपी सीनियरसेकेंडरी स्कूल में चेयरमैन कंवल बख्शी के नेतृत्व में कार्यक्रम करवाया गया। स्कूल के डायरेक्टर सुभाष दु्ग्गल ने कहा कि वह अपने प्रयासों से स्कूल को बुलंदियों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। स्टूडेंट्स का भविष्य संवारने के लिए सेमिनार कराए जाएंगे और उन्हें स्किल डिवेलपमेंट का ज्ञान दिया जाएगा। पेरेंट्स को नए कार्यक्रमों से अवगत कराते उन्होंने उनके सुझाव भी मांगे। स्टूडेंट्स को केवल किताबी कीड़ा ही नहीं बनाया जाएगा, बल्कि उनका सर्वांगीण विकास किया जाएगा। चेयरमैन बख्शी ने बताया कि दुग्गल का स्कूल के साथ बहुत पुराना संबंध है। स्टूडेंट्स के विकास के लिए स्कूल और परिजनों का रोल एकसमान है। प्रिंसिपल जतिंदर गुप्ता, वरिष्ठ टीचर अमरजीत सिंह आिद मौजूद थे।