पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाली रहने की आदत ने युवाओं को नशे की तरफ धकेला : महंत

खाली रहने की आदत ने युवाओं को नशे की तरफ धकेला : महंत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेडक्रॉसनशा छुड़ाओकेंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रामेश महाजन के नेतृत्व में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला प्लानिंग बोर्ड की चेयरपर्सन नीलम महंत ने कहा कि खाली रहने की आदत ने युवाओं को नशे की तरफ धकेला है।

नशे की पीड़ितों को फल और खाने का सामान बांटते उन्होंने कहा कि रोजी-रोटी चलाने और परिवार का गुजारा चलाने के लिए कोई कोई काम जरूर करना चाहिए। केंद्र के कार्यों से प्रभावित होकर वह पक्के तौर पर इससे जुड़ी रहेंगी। इसके अलावा सेंटर में दाखिल मरीजों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे की इस दलदल से युवाओं को निकालने के लिए सबको प्रयास करने चाहिए। इंजीनियर जोगिंदर सिंह नानोवालिया ने कहा कि चाहे प्रदेश सरकार सेंटर की उचित मदद नहीं कर रही, लेकिन महाजन के प्रयास प्रशंसनीय हैं।

अंत में महाजन ने महंत का धन्यवाद करते विश्वास दिलाया कि वे सेंटर में दाखिल मरीजों को प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराते रहेंगे। इस मौके पर कोमलप्रीत कौर, सरोज बाला, तरसेम कुमार, रघुबीर कुमार, सुरजीत कौर, कर्म सिंह, रवेल सिंह, डा. प्रेम तुली आदि मौजूद थे।

सेंटर में दाखिल मरीजों को फल बांटती नीलम महंत।