बड़ी माली पर मलकीयत अजनाला का कब्जा
राजेश पठानकोट ने जीती बड़ी माली की कुश्ती
गांव नलूंगा में विजेता पहलवानों को स्मृति चिन्ह नकद राशि देकर सम्मानित करते हुए छिंज कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य।
रानीपुर बासा में विजेता पहलवानों को सम्मािनत करते छिंज कमेटी के पदाधिकारी।
लड़कियों के खो-खो मुकाबले में रानीपुर स्कूल रहा विजेता
शाहपुरकंडी| रानीपुरबासा में सरपंच संतोष कुमारी के नेतृत्व मंे लड़कियों के खो-खो मुकाबले करवाए गए। इसमें रानीपुर स्कूल विजेता रहा। मुख्य मेहमान डिप्टी स्पीकर दिनेश बब्बू ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। बब्बू ने कहा कि सरकार ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए हर प्रयास कर रही है। कमेटी की मांग पर बब्बू ने खेल के मैदान को बड़ा करने के लिए फंड देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चमन लाल, बिशंबर दास, तरसेम लाल, कैप्टन रतन सिंह, बिक्रम सिंह, शक्ति सिंह, ओमप्रकाश, बनारसी दास, जीवना देवी, करतार चंद, किशोरी लाल, गुरवचन लाल, बिमला देवी आदि मौजूद थे।
गांव नंलूगा में करवाया गया वार्षिक छिंज मेला
मीरथल|गांवनंलूगाशनिवार को सरपंच दिनेश राज के नेतृत्व मंे वार्षिक छिंज मेला करवाया गया। इसमें 200 नामी पहलवानांे ने करतब दिखाए। बड़ी माली का मुकाबला राजेश पठानकोट ने जीता, जबकि छोटी माली पर भाेला गुरदासपुर ने कब्जा किया। छिंज कमेटी की ओर से विजेता पहलवानों को स्मृति चिन्ह नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दासराम, जगदीश मित्र, अजीत सिंह, तिलकराज, अर्जुन देव, खजान चंद, मदनलाल, साजन, काका महाजन मौजूद थे।
शाहपुर कंडी | छिंजकमेटी ने शनिवार को रानीपुर बासा में बाबा लखदाता को समर्पित वार्षिक छिंज मेला करवाया। इसमंे पंजाब समेत, हिमाचल, जेएंडके और आर्मी के 200 पहलवानों ने जौहर दिखाए। बड़ी कुश्ती के मुकाबले में मलकीयत अजनाला ने काला भटवां को हराया। छोटी माली में बसंत अजनाला ने बिट्टू पठानकोट को पराजित किया। कमेटी के प्रभात सिंह ने कहा कि मेले हमारी विरासत की धरोहर हैं और इनको संभालना प्रसार करना करना हम सभी की जिम्मेदारी है। खेलों से जहां युवाओं में शक्ति का संचार होता है, वहीं युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। कमेटी ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद ईनाम और ट्राफियां देकर सम्मानित किया। इस मौके बनारसी दास, करतार चंद, किशोरी लाल, गुरबचन लाल, ओमप्रकाश, चमनलाल, कैप्