- Hindi News
- दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया हिंदी पखवाड़ा
दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया हिंदी पखवाड़ा
हिंदी पखवाड़े में डीपीएस स्कूल के बच्चे राष्ट्रगान पेश करते हुए। -भास्कर
हिंदी पखवाड़े के मौके पर मुख्यमेहमानों को सम्मानित करतीं प्रिंसिपल रुपाली सैनी। -भास्कर
भास्कर न्यूज | गुरदासपुर
दिल्लीपब्लिकस्कूल में हिंदी विभाग की अध्यापिका ज्योति और हरभजन कौर की अगुवाई में हिंदी दिवस पर हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें मुख्यमेहमान के रूप में एसबी नायर और शैली महंत शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल रुपाली सैनी ने मुख्यमेहमान अन्य मेहमानों का स्वागत करते हुए उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए। इस मौके पर पांचवी कक्षा की छात्रा आरुषी महाजन ने हिंदी भाषा के प्रति सम्मान भाव प्रकट करते हुए अपने विचार पेश किए। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने समूह गान हिंदी छत्र हिंद का है पेश किया। इसके साथ साथ आधुनिक कवियों को याद करते हुए रहीम और कबीर जी के दोहों का वाचन किया गया। कक्षा चौथी और पांचवी की छात्राओं ने कवि माखनलाल चर्तुवेदी की कविता पुष्प की अभिलाषा पर एक नृत्य पेश किया जो आर्कषण का केंद्र रहा।
प्रिंसिपल रुपाली सैनी ने आए हुए अातिथियों का आभार जताते हुए उन्हें स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए हिंदी भाषा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षको और बच्चों का योगदान सराहनीय रहा। अंत में हिंदी की अध्यापिका ज्योति के धन्यवाद प्रस्ताव से कार्यक्रम समाप्त किया गया।