पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेल्थ डायरेक्टर ने किया रेडक्रास नशा छुड़ाओ केंद्र का औचक दौरा

हेल्थ डायरेक्टर ने किया रेडक्रास नशा छुड़ाओ केंद्र का औचक दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेडक्रास नशा छुड़ाओ केंद्र का दौरा करते सेहत विभाग के अधिकारी। -भास्कर

भास्कर न्यूज | गुरदासपुर

हेल्थडायरेक्टरडा. करनजीत सिंह, सचिव विकास गर्ग, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. एसके हंस और सीएमओ डा. रजनीश सूद ने रेडक्रास नशा छुड़ाओ केंद्र का दौरा किया। इस मौके पर एसएमओ डा. सुधीर महाजन, रघबीर सिंह कौंसलर, मैडम कोमलप्रीत कौर और हीरा सिंह के अतिरिक्त प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोमेश महाजन मौजूद थे।

इस दौरान आईएएस विकास गर्ग ने केंद्र में दाखिल मरीजों से उनके चल रहे इलाज के बारे में बातचीत की। एक एक मरीज के विचार लेते हुए उन्होंने केंद्र में मौजूद इलाज की सुविधाओं और प्राथमिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोमेश महाजन ने टीम को बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर कुछ चुनिंदा व्यक्तियों की मदद से मरीजों की सुविधाओं के विभिन्न इंतजाम किए है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से कोई वित्तिय सहायता मिलने से मरीज और भी अच्छी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की ओर से नशे की रोकथाम के लिए शुरू की गई मुहिम के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गई है। केंद्र में 30 बैड है। जो भरे हुए है। इनमें 26 पर मरीज भर्ती है जबकि चार जो काफी हद तक ठीक हो चुके है छुट्टी पर गए हुए है।