फस्टएड दिवस पर 24 लोगों ने किया रक्तदान
गुरदासपुर | डीसीडा. अभिनव त्रिखा के दिशा निर्देश पर जिला सेंट जोन एंबुलेंस केंद्र की ओर से फस्ट एड दिवस मनाया गया। जिसका उद्घाटन एडीसी जनरल डा. कार्तिक ने जिला रेडक्रास दफ्तर में रक्तदान कैंप लगाकर किया। कैंप में 24 लोगों ने रक्तदान किया, जो फस्ट एड की ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके हैं। इस दौरान रक्तदान करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर बीटीओ डा. रमेश कुमार, रेडक्रास के सचिव बलविंदर और अन्य उपस्थित थे।