पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना सूचना नौ घंटे बंद रही आधे शहर की बिजली सप्लाई

बिना सूचना नौ घंटे बंद रही आधे शहर की बिजली सप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | पावरकॉमआए दिन अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में रहता है। शुक्रवार को तो हद ही हो गई। बिना किसी सूचना के आधे शहर की बिजली सुबह 9 बजे काट दी गई जो देर शाम 6 बजे चालू हुई। लोग रोजमर्रा के काम नहीं कर पाए। बिजली होने के कारण कई इलाकों में पानी की किल्लत रही। उधर, पावरकॉम के अधिकारियों का कहना है कि बिजली मीटर बदलने का काम चल रहा है। इसका ठेका प्राइवेट कंपनी को दिया गया है, जिसने परमिट लेकर सप्लाई बंद की थी। उधर, हरि दरबार कालोनी के पवन शर्मा, जगदीश सैनी, कमल और बिट्टू ने बताया कि घरों से मीटरों को बाहर निकालने की प्रक्रिया का खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बिजली बंद रहने की कोई सूचना भी नहीं दी।