पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचआरए इंटरनेशनल स्कूल के फ्लावर शो, पेंटिंग में जसनीत अव्वल

एचआरए इंटरनेशनल स्कूल के फ्लावर-शो, पेंटिंग में जसनीत अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गार्डनलवर्सएसोसिएशन और एन्वायरमेंट प्रोटेक्शन सोसायटी की तरफ शुक्रवार को एचआरए इंटरनेशनल स्कूल में फ्लावर शो का आयोजन किया गया। प्रोफेसर एसके खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित शो में करीब 10 प्रतियोगियों ने अपने साथ लाए 200 फूलों के गमलों को प्रदर्शित किया। इनमें डाॅ. एमडी पाल, रजिंदर सिंह, डाॅ. महेश, डाॅ. चेतना, परमजीत कौर आदि ने फूल दिखाए। शो का शुभारंभ सौरव कुमार अरोड़ा असिस्टेंट कमिश्नर और बृजमोहन त्रिपाठी ने किया।

स्कूलों से पचास के करीब स्टूडेंट्स पहुंचे। पेटिंग प्रतियोगिता में जसनीत कौर पहले, रिया पराशर दूसरे और स्मृति भगत तीसरे स्थान पर रही। आठवीं और दसवीं तक के दूसरे ग्रुप में प्रथम स्थान पर पूजा, दूसरे स्थान पर अमितोज कौर और तीसरे स्थान पर जसबीर सिंह रहे। विजेता छात्रों को इनाम बांटे गए। राधिका अग्रवाल ने शो में किंग का स्थान और कृषि विज्ञान केंद्र ने क्वीन का स्थान प्राप्त किया। कृष्णा खन्ना, डाॅ. चेतना, नवदीप सिंह ने इनाम हासिल किया। कट फलावर में कृषि विज्ञान केंद्र, सिमरनजीत सिंह दयोल, सैम मसीह, परमजीत कौर ने इनाम प्राप्त किया। सजावटी बुके बनाने में जसबीर, गुरजीत कौर ने पुरस्कार दिए। हरबंस सिंह, कुमारी रोहिनी, महिंदर सिंह सिंधू जज बने।

फ्लावर-शो का अवलोकन करते सौरव कुमार और अन्य।

पेंटिंग मुकाबले के विजेताओं को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधक।