- Hindi News
- बच्चों को पांच घातक बीमारियों से बचाएगी हिब कंटेनिंग वेक्सीन: सिविल सर्जन
बच्चों को पांच घातक बीमारियों से बचाएगी हिब कंटेनिंग वेक्सीन: सिविल सर्जन
हिबकंटेनिंगवेक्सीन से पहचान के लिए शुक्रवार को सिविल सर्जन डाॅ. रजनीश सूद की अध्यक्षता में सेमिनार लगाया गया। इस मौके पर एसएमओ डाॅ. रविंदर सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. भावना शर्मा, एमओएच डाॅ. प्रभजोत कलसी, डाॅ. कमलदीप कौर आदि मौजूद थे। सिविल सर्जन ने बताया कि पहले 7 घातक बीमारियों से बचाव के लिए सरकार की ओर से रुटीन टीकाकरण चलाया जा रहा है।
अब पांच बीमारियों के लिए एक ही टीका हिब कंटेनिंग पेंटावेलंट वेक्सीन जल्द ही प्रदेश में शुरू की जा रही है। सेमिनार में भाग लेने वाले अधिकारी ब्लाक स्तर अपने साथियों को ट्रेनिंग देंगे। यह वेक्सीन पहले ही आठ प्रदेशों में चल रही है। हिब बीमारी 4 से 18 माह के बच्चों को ज्यादा होती है। इस टीके का फायदा यह है किर बच्चों को साल में लगने वाले 9 टीकों की संख्या कम होकर 6 रह जाएगी।
डाॅ. कमलदीप ने बताया कि यह टीका बच्चों को गलघोटू, काली खांसी, टेटनस, हेपेटाइटिस-बी और एच इन्फलांजी-बी से बचाता है। डाॅ. रविंदर सिंह ने वेक्सीन संबंधी ओपरेशनल गाइडलाइन की जानकारी दी। डाॅ. कलसी ने कहा कि यह एक प्रभावशाली वेक्सीन है, जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
डाॅ. शर्मा ने बताया कि वेक्सीन नवजात को टीकाकरण के तहत दी जानी है। इस मौके पर चीफ फार्मासिस्ट ओम शर्मा, गुरप्रीत सिंह, राजिंदर कुमार आदि मौजूद थे।
वेक्सीन के बारे में जानकारी देतीं डा. भावना शर्मा।