- Hindi News
- रिंपी बाला ने आईटीआई कॉलेज में मारी बाजी
रिंपी बाला ने आईटीआई कॉलेज में मारी बाजी
साईंमांआर्ट एंड क्राफ्ट टीचर ट्रेनिंग एंड आईटीआई कालेज मगरमूधियां का परिणाम शानदार रहा है। काॅलेज की स्टूडेंट रिंपी बाला 81.33 फीसदी अंक लेकर पहले नंबर पर रही, जबकि प्रिंस प्रभाकर 80.44 फीसदी अंकों के साथ सेकंड रहा।
इसी तरह आर्ट एंड क्राफ्ट की फाइनल परीक्षा में नरिंदर कौर 87 फीसदी अंक लेकर पहले, ताजेश्वर और लखविंदर कौर 86.4 फीसदी अंक लेकर सेकंड और मनदीप कौर 86.3 फीसदी अंकल लेकर तीसरे स्थान पर रही। आईटीआई सेक्शन में इलेक्ट्रिशन ट्रेड में सुमित कुमार पहले, अरुणबीर सिंह दूसरे, कोपा ट्रेड में अलका रानी नरिंदर कुमार पहले और चरणजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। कारपेंटर ट्रेड में गुरप्रीत सिंह पहले, एकम दूसरे स्थान, वेल्डर में जसविंदरपाल पहले, हरपिंदर सिंह दूसरे, डीजल मकेनिक में कुलदीप कुमार पहले और दिनेश कुमार दूसरे स्थान पर रहा। प्रिंसिपल जसवंत सिंह और चेयरमैन गौरव महाजन ने स्टूडेंट्स को बधाई दी है।
रिंपी बाला प्रिंस प्रभाकर नरिंदर कौर लखबीर कौर