रिक्शा चालकों का टोकन टैक्स माफ हो: भगत
गुरदासपुर|जिला रिक्शामजदूर संघ की बैठक शुक्रवार को तिबड़ी चौक भाई लालो में प्रधान बचन सिंह भगत ने नेतृत्व में कराई गई। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि रिक्शा चालकों पर लगाया सालाना टोकन टैक्स 100 रुपए माफ किया जाए। सरकार ने चुंगियां माफ कर रखी हैं, किसानों के बिजली बिल माफ किए हैं, इसी तर्ज पर उनका टोकन टैक्स भी माफ किया जाना चाहिए। इसके अलावा रिक्शा चालकों को बिना वजह परेशान किया जाए। उन्होंने हलके के विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली से टोकन टैक्स माफ कराने की अपील की है। यूनियन ने सभी रिक्शा चालकों को अपील की है कि वे लेडीज सवारी बैठाने से पहले रिक्शा की छत को अवश्य लगाएं ताकि कोई लुटेरा वारदात को अंजाम दे पाए। उन्होंने एसएचओ से गरीब रिक्शा चालकों को परेशान करने की भी अपील की है।