- Hindi News
- सुखजिंद्रा कॉलेज के 17 स्टूडेंट्स को चुना गया
सुखजिंद्रा कॉलेज के 17 स्टूडेंट्स को चुना गया
गुरदासपुर|सुखजिंद्रा पॉलीटेक्निकएंड फार्मेसी कॉलेज हयात नगर के प्लेसमेंट सैल और प्रबंधकों के प्रयास से मारुति सुजूकी की सीटें बनाने वाली भारत सीट कंपनी गुड़गांव के अधिकारियों ने मकेनिकल डिप्लोमा के अंतिम समेस्टर के स्टूडेंट्स को नौकरी के लिए चुना है। इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और लिखित टैस्ट के बाद अमनदीप सिंह, संजीव कुमार, मनदीप पाल, सोहन लाल, रितेश कुमार, जतिंदर कुमार, दिनेश कुमार, अखिलेश कुमार, उमेश कुमार, विकास कुमार, आशीश कुमार, राजन, नितिशा कुमार, प्रबोध कुमार, मुनीष कुमार, जगदीश पासवान और शशि कुमार के नाम उक्त सूची में शामिल हैं। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि स्टूडेंट्स उनके मापदंडों पर खरा उतरते हैं, जिसके लिए काॅलेज बधाई का पात्र है। काॅलेज के चेयरमैन सविंदर सिंह गिल और वाइस चेयरमैन सरताज सिंह ने स्टूडेंट्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी जहां उन्हें बढिय़ा पैकेज देगी, वहीं रहने-खाने का खर्च भी वहन करेगी।