पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव सैनिकों ने सिविल अस्पताल में की नारेबाजी

शिव सैनिकों ने सिविल अस्पताल में की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलअस्पतालकी कार्यप्रणाली पर शिवसेना हिंदोस्तान के नेताओं ने शनिवार को इमरजेंसी वार्ड के बाहर धरना देकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक प्रधान हैपी कालिया ने किया जबकि प्रदेश युवा प्रधान हनी महाजन, महासचिव रोहित महाजन और जिला उप प्रधान प्रदीप शर्मा भी थे।

शिव सैनिकों ने आरोप लगाया कि शिल्पा प|ी सुनील कुमार निवासी गांव लितरां को शुक्रवार डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। यहां पर तैनात स्टाफ ने उन्हें ब्लड कम होने की बात कहकर अमृतसर रैफर कर दिया। वहां पहुंचने के बाद जांच में पता चला कि ब्लड की कोई कमी नहीं है। इस पर अमृतसर अस्पताल के स्टाफ ने मरीज को तुरंत छुट्टी दे दी। उनका आरोप है कि सिविल अस्पताल प्रबंधन मरीजों को बेवजह परेशान करता है। उन्होंने ब्लड कम होने का कह कर मरीज को रैफर करने वाले स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, एसएमओ सुधीर कुमार इस संबंधी कोई साफ जवाब नहीं दे पाए। धरने की जानकारी मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद शिव सैनिकों ने धरना उठा लिया। उन्होंने सेहत मंत्री से मरीजों को परेशान करने वाले स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की ताकि लोगों का विश्वास सरकारी अस्पतालों पर बना रहे। इस दौरान शहरी प्रधान अक्षय महाजन, सोनू लितरां, राजू बग्गा, राजीव, रविंदर कुमार, बलबीर दास, विनोद कुमार, राजीव कुमार, वरुण, गगन, अनिल आदि शामिल थे।

शिवसेना के वर्करों ने नारेबाजी करके स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।