पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगारों के लिए कांग्रेसियों का कैंडल मार्च

बेरोजगारों के लिए कांग्रेसियों का कैंडल मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरोजगारोंकीआवाज बुलंद करने के लिए शनिवार देर शाम सिटी कांग्रेस कमेटी ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। इसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रमन बहल ने किया।

हनुमान चौक में लोगों को संबोधित करते बहल ने कहा कि नौकरी के लिए सीएम की कोठी के सामने आत्मदाह की कोशिश करने वाली गुरप्रीत कौर ने बेरोजगारों को नौकरी देने के सरकारी दावों की पोल खोल दी है। सरकार की दिशाहीन नीतियों के कारण प्रदेश के युवा धक्के खा रहे हैं।

गुरप्रीत के आत्मदाह की कोशिश करने पर सहानुभूति जताते रमन बहल ने कहा कि आज लाखों बेरोजगार युवाओं के सामने अंधेरा छाया हुआ है। महंगी पढ़ाई करने के बावजूद उन्हें रोजगार की कोई उम्मीद नहीं है। गठबंधन ने चुनाव मेनिफेस्टो में बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन सरकार अपने वादों से मुकर रही है। बहल ने कहा कि विधानसभा हलके के अकाली विधायक ने इलाके में कोई बड़ा प्रोजेक्ट, उद्योग नहीं लगाया, जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। इस दौरान सिटी प्रधान दर्शन महाजन, विपन मल्होत्रा, निर्मला मल्होत्रा, ललित मोहन, दरबारी लाल, बलविंदर सिंह, जोगिंदर कालिया, डा. गुलशन कुमार, कीमती लाल, ओंकार सिंह, बलदेव सिंह, मनोहर लाल, सरपंच मास्टर शशि, केशव बहल, गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह बेदी, सुरजीत सिंह, निर्मल सिंह, भारती शर्मा, एसएन वालिया शामिल थे।

हनुमान चौक में बेरोजगारों के समर्थन में कैंडल मार्च निकालते वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमन बहल और अन्य। फोटो: विशाल मुन्ना