पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क किनारे गड्ढे में रातभर गिरा रहा युवक, सुबह मरा पड़ा देखा

सड़क किनारे गड्ढे में रातभर गिरा रहा युवक, सुबह मरा पड़ा देखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़ककेकिनारे गहरे गड्ढे में गिरने से शुक्रवार रात युवक की मौत हो गई। सुबह लोगों ने उसकी लाश देखी। गड्‌ढे में गिरने से युवक का शरीर पर काफी चोटें आई थी।

पिंदरजीत सिंह (30) पुत्र बीरा सिंह निवासी भुंबली शुक्रवार सुबह अपनी बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गांव सठियाली गया था। वहां से वह रात को अपनी मां गुरमीत कौर और पिता बीरा सिंह को मोटरसाइकिल पर घर छोड़ने चला गया। उन्हें घर छोड़ने के बाद वह प|ी सुनीता और बेटे जश्न को लेने के लिए फिर सठियाली जा रहा था। रास्ते में बख्तपुर-लंगरकोट के बीच सड़क के मोड़ पर गहरे गड्ढे में जा गिरा। रात होने के कारण उसके गड्ढे में गिरने का किसी को पता नहीं चला।

प|ी को लेकर काफी देर तक घर पहुंचने के बाद पिंदरजीत सिंह के परिवार ने उसकी बुआ के घर फोन किया। वहां से उन्हें पता चला कि वह वहां पहुंचा ही नहीं। इसके बाद सभी ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात भर उसके मोबाइल की घंटी जाती रही लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। शनिवार सुबह पिंदरजीत के चाचा कस्तूरी सिंह ने पिंदरजीत के मोबाइल पर फोन किया तो आगे से फोन उठाने वाले ने उन्हें बताया कि वह गड्ढे में गिरा पड़ा है। पता चलने पर परिजन उसी समय वहां पहुंच गए लेकिन तब तक पिंदरजीत की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पिंदरजीत सिंह बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से आया था।

पिंदरजीत सिंह मुंबई में थर्मल प्लांट पर रीगर के तौर पर काम करता था। वह बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था लेकिन किसे पता था कि वह कभी लौट नहीं पाएगा। शादी होने के कारण घर में खुशी का माहौल था और उसके परिजन शादी में भाग लेकर खुशी-खुशी घर लौटे थे। कल तक जिस घर में खुशियों का माहौल था, अब वहां पर मातम छाया हुआ है। पिंदरजीत सिंह की चार साल पहले ही शादी हुई थी और उसका डेढ़ साल का बेटा है। उसके पिता मजदूरी कर घर का खर्च चलाते हैं। बेटे के नौकरी लगने के बाद उन्हें थोड़ा सहारा मिला था लेकिन अब वह भी उनसे छिन गया है। पिंदरजीत का छोटा भाई दिलराज ड्राइवर के तौर पर काम करता है।

सिविल अस्पताल में जानकारी देते पिंदरजीत सिंह के रिश्तेदार।