पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक नियमों को मानकर कीमती जानों को बचाएं

ट्रैफिक नियमों को मानकर कीमती जानों को बचाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसों के खिलाफ

सड़कहादसोंके खिलाफ दैनिक भास्कर के महाअभियान के तहत शनिवार को ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज शाम लाल ने ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालकों को रूल्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों को मानकर सड़क हादसों में जाने वाली कीमती जानें बचाई जा सकती हैं। हालात ऐसे बन चुके हैं कि कोई दिन खाली नहीं जाता, जब हादसे में किसी की जान जाए। सबसे ज्यादा मौतों का कारण ट्रैफिक नियमों का पालन करना है। उन्होंने ऑटो चालकों को गाड़ी के दस्तावेज, लाइसेंस साथ रखने और सड़क पर लगे साइन बोर्डों को मानने की प्रेरणा दी।

शाम लाल ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस का अवेयरनेस सैल सेमिनारों के माध्यम से लोगों को नियमों के प्रति अवेयर कर रहा है। अगर चालक ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयर हो जाएं तो क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सकता है। इसलिए सभी को मिलकर इस दिशा में प्रयास करना होगा। उन्होंने ऑटो चालकों को ट्रैफिक नियम मानने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा ऑटो चालक खुद तो ट्रैफिक रूल्स फॉलो करें, साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। अगर एक कड़ी की तरह काम किया जाए तो कई कीमती जानों को बचाया जा सकता है।

ऑटो चालकों को ट्रैफिक नियमों को मानने का पाठ पढ़ाते ट्रैफिक इंचार्ज शाम लाल।