- Hindi News
- बलात्कार के बाद कपनदीप की गला दबाकर की थी हत्या
बलात्कार के बाद कपनदीप की गला दबाकर की थी हत्या
19जुलाई2014 को गुरदासपुर के तालिवपुर पंडोरी की नर्सिंग स्टूडेंट कपनदीप (22) से आरोपी राजेश कुमार उर्फ गोल्डी ने पहले बलात्कार किया था। उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। उसी दिन देर शाम को गोल्डी ने गुरदासपुर से अपने भाई कजन को साथ लेकर कपनदीप का शव पठानकोट-सुजानपुर नेशनल हाईवे पर फैंका था। इसका खुलासा 5 महीने बाद आई बिसरा रिपोर्ट में हुआ है। शनिवार को सिविल अस्पताल में कपनदीप मर्डर केस की बिसरा रिपोर्ट पहुंच गई है। डाॅक्टरों का कहना है कि सोमवार को इसकी फाइनल रिपोर्ट बनाकर जिला पुलिस को भेज दी जाएगी?
20जुलाई को इस्लामपुर के पास मिली थी लाश
कपनदीपकी अर्द्धनग्न हालत में डेडबॉडी इस्लामपुर के पास मिली थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि बस कंडक्टर से ट्रांसपोर्टर बने गुरदासपुर निवासी राजेश कुमार उर्फ गोल्डी ने प्रेम प्रसंग के चलते तालिबपुर पंडोरी की नर्सिंग स्टूडेंट कपनदीप की हत्या की थी। गोल्डी ने कपनदीप की हत्या करने के बाद लाश ठिकाने लाने के आरोप में उसका साथ देने वाले सगे भाई लवली, कजन सोनू निवासी धारीवाल पर परचा दर्ज किया था। उसके बाद पुलिस जांच में पता चला था कि गोल्डी की इस करतूत का मां गुरमीत चाची मोनिका को भी पता था। जिन्होंने पुलिस से इसे छुपाए रखा। बाद में पुलिस ने इन पर भी परचा दर्ज किया था। पुलिस ने गोल्डी को 25 जुलाई और लवली, गुरमीत मोनिका को 1 अगस्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। सुजानपुर थाने में 5 आरोपियों के खिलाफ मर्डर, बलात्कार समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
कपनदीप।
बिसरा रिपोर्ट से सजा दिलाने में आसानी होगी
Ãएसएसपीराकेश कौशल का कहना है कि बिसरा में कपनदीप की मौत का खुलासा होने से अब पुलिस को आरोपियों को सजा दिलवाने में आसानी रहेगी।
19 जुलाई को हुआ था कपनदीप का मर्डर
19जुलाई दोपहर को गोल्डी ने मारुति कार नंबर (पीबी-06एफ-9115) में कपनदीप काे बिठाया। इस दौरान कपनदीप ने गोल्डी पर दवाब बनाया। गोल्डी कपनदीप पर शक करता था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है। उसके बाद गोल्डी ने कपनदीप को मार डाला। गोल्डी की मां चाची पर आरोप था कि शव फैंकने से पहले कपनदीप द्वारा कानो में डाली बालिया हाथ में डाली मुंद्री तक उतार ली थी।
5 साल से कपनदीप गोल्डी में थे प्रेम प्रसंग
पुलिसजांच में आरोपी गोल्डी से पूछताछ