पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोपाल नगर की गलियां बनाने का काम शुरू

गोपाल नगर की गलियां बनाने का काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकगुरबचनसिंह बब्बेहाली ने गोपाल नगर में 8.98 लाख की लागत से बनने वाली गलियों का नींव पत्थर रखा। इसके बाद व्यापार मंडल के चेयरमैन सुधीर महाजन के घर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड की गलियां पक्की कराई जाएंगी। शहर में 100 फीसदी सीवरेज के लिए मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल से बातचीत हो चुकी है। इस काम के लिए पहली किश्त मिल चुकी है और सीवरेज बोर्ड को टेंडर लगाने की हिदायत जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपए से डाकखाना वाली गली में स्ट्रॉम सीवरेज डाला गया है। यहां दो हार्वेस्टिंग बोर कराए जा रहे हैं ताकि पानी की निकासी की समस्या हो। लोगों को वाहन खड़े करने में होने वाली समस्या के समाधान के लिए छप्पड़ वाली जगह पर पार्किंग बनाई जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता बालकृष्ण मित्तल, हलका इंचार्ज अरुण शर्मा बिट्टा, व्यापार मंडल प्रधान अशोक महाजन, सब्जी मंडी प्रधान रवि महाजन, महासचिव प्रिंस महाजन, प्रेस सचिव हैपी गुरदासपुरिया, कैशियर राजकुमार राजू, सचिव भारत भूषण गौरा, जगजीत सिंह जग्गी, राजिंदर कुमार जिंदर, सुखविंदर कौर संधू, पवन शर्मा, विपन गुप्ता, सुरिंदर सिंह मौजूद थे।