- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने गिद्दे और भंगड़े में मचाई धमाल
स्टूडेंट्स ने गिद्दे और भंगड़े में मचाई धमाल
गोल्डनसीनियरसेकेंडरी स्कूल, गोल्डन कॉलेज ऑफ एजुकेशन और गोल्डन डिग्री कॉलेज का सालाना पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर सीपीएस गुरबचन सिंह बब्बेहाली पहुंचे। उन्होंने समारोह का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता गोल्डन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन दीनानाथ महाजन ने की।
स्टूडेंट्स ने गीत, संगीत, नृत्य, नाटक और कोरियोग्राफी पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। इस मौके पर डीईओ अमरदीप सिंह सैनी और सलविंदर सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। समारोह में पेश मराठी, हरियाणवी और राजस्थानी नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। स्टूडेंट्स ने जहां गिद्दे से धमाल मचाई, वहीं भंगड़े ने सभी को थिरकने पर विवश कर दिया।
मुख्य मेहमान बब्बेहाली ने कहा कि यह शिक्षण संस्था अपनी उच्च शिक्षा के लिए जानी जाती है। यह संस्था शहर के बच्चों को बरसों से शिक्षित कर रही है। स्टूडेंट्स प्रयास करें कि पूरी लगन और मेहनत से अपने माता-पिता के सपनों को साकार करें। परिश्रम करने से ही बच्चे अपनी मंजिल तक पहुंच पाते हैं। उन्हें यह देखकर खुशी हुई है कि समारोह में देश और संस्कृति की झलक दिखाई गई है। चेयरमैन दीनानाथ महाजन और एमडी मोहित महाजन ने कहा कि समारोह में मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित करने का उद्देश्य अन्य स्टूडेंट्स को प्रेरित करना है। सांस्कृतिक प्रोग्राम स्टूडेंट्स को उनकी संस्कृति से जोड़ता है। स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी अग्रणी है।स्कूल के स्टूडेंट्स नेशनल लैवल पर मैडल जीत चुके हैं। उन्होंने दसवीं और बारहवीं के मेरिट में रहने वाले स्टूडेंट्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विशेष तौर पर दो बहनों जसलीन कौर और लवलीन कौर को सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे कि जसलीन दसवीं की परीक्षा में स्टेट मेरिट में रही थी। स्कूल से पढ़कर डॉक्टर बनने वाले हरमनदीप विर्दी, विवेक विशाल, थॉमस मसीह, परमप्रीत सिंह काहलों, रजत शर्मा को भी सम्मानित किया गया। खेलों में विनायक महाजन को नेशनल बेडमिंटन और सरबजीत को नेशनल जूडो में पदक जीतने के लिए सम्मान मिला। मंच संचालन सीमा शर्मा, स्टूडेंट चाहत और किरणदीप ने किया। इस मौके पर डिप्टी डीईओ भारत भूषण, डा. अशोक महाजन, डा. मीना महाजन, एक्सईएन रमेश सारंगल, डा. राजीव अरोड़ा, दीपक, मुनीष, डा. शाम