पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद बेचते समय बिल दिया तो होगी कार्रवाई

खाद बेचते समय बिल दिया तो होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर|किसानों कोबेहतर कृषि सुविधाएं देने के लिए कृषि कार्यालय में ब्लॉक फतेहगढ़ चूडिय़ां से संबंधित खाद, कीटनाशक और बीज विक्रेताओं का विशेष प्रशिक्षण कैंप लगाया गया।

सीपीएस गुरबचन सिंह बब्बेहाली के निर्देश पर आत्मा के सहयोग से लगे कैंप की अध्यक्षता डा. लखविंदर सिंह हुंदल ने की। जिले में करीब 800 खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेता हैं, जिनमें से ज्यादा फसली कीटों, बीमारियों आदि ने वाकिफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि सामग्री देते आम तौर पर डीलर बिल नहीं देते, जबकि कानून के अनुसार किसान के नाम पर बिल काटना जरूरी है। उन्होंने डीलरों को हिदायत दी कि किसानों को बिल जरूर दें। अगर कोई डीलर ऐसा करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।