बास्केटबाॅल में दसवीं की टीम विजेता रही
गुरदासपुर|आनंद मॉडर्नसीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को इंटर स्कूल बास्केटबाॅल मुकाबले कराए गए। इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर प्रिंसिपल नर्गिस आनंद पहुंचीं। स्कूल के स्पोट्र्स सैल इंचार्ज नीलम और पवन ने बताया कि मुकाबले स्कूल में पहली बार कराए गए हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि मुकाबले में दसवीं कक्षा की टीम विजेता रही। टीम के कप्तान गगनदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, रोहित, हिम्मत कुमार, साजन, गगनदीप, मनदीप सिंह को प्रिंसिपल ने विजेता कप भेंट किया। गगनदीप सिंह को बैस्ट कप्तान का अवार्ड भी मिला। इसके अलावा टीम को बेस्ट टीम ऑफ टूर्नामेंट का खिताब भी प्रदान किया गया।