पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल अस्पताल के बाहर नहीं लगेंगे वाहन

सिविल अस्पताल के बाहर नहीं लगेंगे वाहन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | सिविलअस्पताल के गेट नंबर-2 के बाहर सड़क पर वाहनों का तांता लगे रहने से आने-जाने वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। इसके अलावा इन वाहनों के कारण अकसर जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी। इससे निपटने के लिए थाना सिटी पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई है। एसएचओ थाना सिटी गुरदीप सिंह ने बताया कि वाहनों के कारण अस्पताल आने-जाने वालों को भी काफी परेशानी होती है। इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने सड़क पर खड़े रहने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने वाहन सड़क पर खड़ा करें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।