- Hindi News
- सरकारी स्कूल आलेचक्क में मेडिकल जांच कैंप लगा
सरकारी स्कूल आलेचक्क में मेडिकल जांच कैंप लगा
राष्ट्रीयबाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएचसी दोरांगला की डाक्टरों की टीम ने सरकारी प्राइमरी स्कूल आलेचक्क में मंगलवार को चेकअप कैंप लगाया। डाॅक्टर वरुण, डाॅ. जीवन ज्योति और स्टाफ नर्स नवजोत कौर ने स्टूडेंट्स की शारीरिक जांच की।
इस दौरान रोगों से पीड़ित बच्चों की इलाज के लिए पहचान की गई। डाॅक्टरों ने बच्चों को अपने आस-पास साफ सफाई रखने की प्रेरणा देते कहा कि ऐसा करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
स्कूल के स्टूडेंट्स की जांच करती डाक्टरों की टीम।