- Hindi News
- एसडीएम ने नशा छुड़ाओ केंद्र में मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया
एसडीएम ने नशा छुड़ाओ केंद्र में मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया
रैडक्रॉसनशा छुड़ाओ केंद्र में एसडीएम मनमोहन सिंह कंग ने मंगलवार को नशे से प्रभावित मरीजों के इलाज का निरीक्षण किया। इस मौके पर केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोमेश महाजन, 4 सिख एलआई रेजिमेंट के मेजर अभिषेक शर्मा, चीफ एडवाइजर इंजीनियर जोगिंदर सिंह नानोवालिया और डीएसएसओ अमरजीत कौर मौजूद थे। केंद्र का निरीक्षण करते कंग ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही प्राथिमक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। लाइंस क्लब के सदस्य रवि महाजन ने इस मौके पर फल बांटे।
उन्होंने कहा कि वह केंद्र के बारे में काफी सुन चुके हैं। केंद्र में दाखिल मरीजों को मिल रही सुविधाओं को लेकर वह काफी खुश हैं।
मेजर शर्मा ने कहा कि वह रैडक्रॉस केंद्र के सहयोग से जल्द ही कलानौर में जिला स्तरीय नशा रोको सेमिनार करा रहे हैं। इस मौके पर दिलबाग सिंह लाली चीमा, सुपरिंटेंडेंट हरनेक सिंह, डाॅ. तेजवंत सिंह, कोमलप्रीत कौर, सरोज बाला, इंजीनियर लवप्रीत गादडिय़ां, तरसेम सिंह, रघुबीर सिंह, राजकुमार, चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर ज्योति शर्मा, हरमनजीत सिंह, अंकुश महाजन, संदीप सिंह, कर्म सिंह, रवेल सिंह, डाॅ. प्रेम तुली, रजवंत सिंह बावा आदि मौजूद थे।
रैेडक्रॉस नशा छुड़ाओ केंद्र में मरीजों को फल बांटते एसडीएम मनमोहन सिंह कंग।